फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैल्शियम की कमी से कमजोर हो रहीं हड्डी, कराह रहे लोग

Mon, 02 Dec 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हड्डियों में कैल्शियम की कमी लोगों में तेजी से बढ़ रही है। साथ ही विटामिन डी भी पर्याप्त नहीं मिल रहा। इसके कारण समस्या बढ़ रही है। लोग दर्द से कराह रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 45 से 50 मामले इस तरह के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने पर लोग हड्डियों के दर्द से परेशान हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में कराई जा रही जांच में कैल्शियम की कमी सामने आ रही है। अस्थि रोग विभाग के एचओडी डॉ. ईशान अहमद ने बताया कि शरीर में अगर लंबे समय तक कैल्शियम की कमी बनी रही तो इसका सीधा असर दांतों और दिमाग पर पड़ता है। इसकी कमी से मोतियाबिंद और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि कैल्शियम की कमी का सबसे सामान्य लक्षण शरीर और जोड़ों में दर्द है। शरीर में कैल्शियम की कमी खान-पान में लापरवाही के कारण होती है। इन दिनों ओपीडी में प्रतिदिन 400 के लगभग मरीज उनके पास आते हैं। इनमें से 45 से 50 मरीज कैल्शियम की कमी वाले पहुंचते हैं। यह लोग दर्द की समस्या बताते हैं लेकिन जांच में कैल्शियम कम निकलता है यही दर्द की वजह है।
विज्ञापन


याददाश्त पर भी पड़ सकता है असर

चिकित्सक ने बताया कैल्शियम की कमी होने से याददाश्त (स्मृति) की समस्या हो सकती है। लोग छोटी-छोटी चीजें भूलने लगते हैं और हर बात याद रखना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन



मांसपेशियों में ऐंठन
कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, अकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये आमतौर पर पैरों या पंजों में होती हैं, जो काफी दर्दनाक होता है।




ये हैं लक्षण


- हड्डियां कमजोर और दर्द होने लगता है।

- मांसपेशियों में ऐंठन रहती है।


- याददाश्त में भी कमी आ जाती है।

- कई बार शरीर सुन्न होने लगता है और हाथ-पैरों में झनझनाहट रहने लगती है।


- पीरियड में गड़बड़ी होने लगती है।

- दांत में भी कमजोरी आने लगती है।


- शरीर में कैल्शियम की कमी से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी हो सकती है।


- महिलाओं में कमर दर्द की शिकायत आम बात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें