एटा। थाना अलीगंज में एक महिला ने लव कुमार निवासी हत्सारी सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ये लोग 25 नवंबर को बेटी को ले गए हैं। उसके हिस्से की जमीन और जेवर को हड़पना चाहते हैं।
महिला ने बताया कि उसके देवर और देवरानी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उनकी पुत्री का वह अपनी बेटी की तरह ही पालन पोषण कर रही है। 25 नवंबर को हत्सारी निवासी लव कुमार उसको बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पूरी साजिश में लव के पिता रामवीर, विजेंद्र, बबलू, कुश कुमार, शिवकुमार, कुमारी नन्ही, कविता, सलोनी और अवनीश शामिल हैं।
पुत्री के साथ ही घर पर रखे हुए 190000 रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये के जेवर भी यह लोग साथ में ले गए हैं। आरोप है कि यह लोग कभी भी बेटी के साथ कुछ भी कर सकते हैं, क्योंकि उसके नाम पर 4 बीघा जमीन है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।