फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से हटाकर पॉलीथीन में बंद की गईं उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
क्रिश्चीयन इंटर कालेज में मूल्यांकन को आई उत्तर पुस्तिका को पैक करते शिक्षक। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जमीन पर रखे बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को पॉलीथीन में सुरक्षित करने का काम शुरू हो गया है। कमरे (कोठार) की खिड़की रोशनदानों को बंद कराने कराने के साथ ही उपनियंत्रकों को समय-समय पर इनकी सुरक्षा का सत्यापन के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पखवाड़ेभर के लिए टले मूल्यांकन के बाद बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा विभाग के लिए चुनौती बन गई है। जमीन पर रखे बड़लों में दीमक, सीलन की आशंका से चिंतित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मिथलेश कुमार ने उपनियंत्रकों को प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं को जमीन से हटाकर पॉलीथिन में बंद करने के निर्देश दिए हैं।
ताकि वे हवा-सीलन से सुरक्षित रहें। वहीं, बारिश की संभावना के चलते कमरे की खिड़की-रोशनदान बंद करने को कहा है। आदेश के अनुपालन में कमरों के खिड़की-रोशनदान बंद कर उत्तर पुस्तिकाओं को जमीन से हटाकर पॉलीथिन में रखवाना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर साढ़े पांच लाख बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं रखीं हैं।
विज्ञापन

कॉपियों की सुरक्षा एक बड़ी एवं गंभीर जिम्मेदारी है। यह केवल उत्तर पुस्तिकाएं नहीं वरन लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य हैं। कॉपियां जमीन से हटाकर पॉलीथिन में रखवाने, कमरे की खिड़की-रोशनदान बंद कराने को कहा गया है। उपनियंत्रक समय-समय पर इन्हें खोलकर सुरक्षा का सत्यापन भी करेंगे।
विज्ञापन

-मिथिलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें