फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बाइक सवार दो युवक महिला को सूने स्थान पर ले गए, यहां पर बाइक सवारों के परिचित दो अन्य लोग भी आ गए। चारों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का डॉक्टरी मुआयना कराया है। आरोप निराधार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक महिला का आरोप है कि थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के चार युवकों ने गांव के पास ही बने चकोरी गोदाम के पास बृहस्पतिवार की देरशाम सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि वह पहले से दो लोगों को जानती थी, दोनों व्यक्ति बाइक पर बैठाकर ले गए।
जब वह गोदाम के पास पहुंच गए तो दो अन्य व्यक्ति भी आ गए। चारों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उसे पीटा भी गया।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला ने डायल 112 पर कॉल करके आपबीती सुनाई तो पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने महिला को पीएचसी मिरहची पर भर्ती कराया। बाद में पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची और डॉक्टरी मुआयना व इलाज कराया।
प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया है कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। महिला के पहले से दो पति हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें