जैथरा। विद्यालय से वापस लौट रहे बाइक सवार शिक्षक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को तेज गति से निकाल ले गया।
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव किनौड़ी खैराबाद निवासी अनिल कुमार (33) धुमरी क्षेत्र के गांव कसैला स्थित श्री माधवानंद इंटर कालेज में शिक्षक थे। मंगलवार को शाम करीब 4 विद्यालय से गांव लौट रहे थे। जैथरा कस्बा स्थित शहीद गेट पर उनकी बाइक में ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहले जैथरा पहुंचे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के लिए चले गए। संवाद