एटा/कासगंज। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में ऑटो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बागवाला थाना क्षेत्र के गांव जीसुखपुर निवासी पिता व पुत्री की मौत हो गई। महिला का पुत्र घायल हुआ है। गांव जीसुखपुर निवासी ब्रजेश ने बताया कि दरियावगंज थाना क्षेत्र के गांव नीवलपुर निवासी 55 वर्षीय ससुर रामऔतार उन्हीं के पास जीसुखपुर में पहते हैं। सोमवार को पत्नी साधना (36), पुत्र त्रिदेव (19) व ससुर बाइक से गंडुडवारा थाना क्षेत्र के गांव भुजपुरा में रिश्तेदारी में गए थे।
देर शाम तीनों लोग बाइक से वापस आ रहे थे। वह गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव वहोरनपुर के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी साधना की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से रामऔतार व त्रिदेव को इलाज के लिए सिढ़पुरा सीएचसी भेजा। यहां से गंभीर स्थिति में दोनों को एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। कॉलेज में इलाज के दौरान रामऔतार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि साधना का पोस्टमार्टम कासगंज में हो रहा है। जबकि रामऔतार का पोस्टमार्टम एटा कराया जा रहा है।