फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगा किया जान देने का प्रयास

Thu, 18 Sep 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। महिला को उसके भांजे ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी मुन्ना ने बताया कि मामी सीमा की बुधवार की देर रात किसी बात के कारण कहासुनी हो गई। इसके बाद वह नाराज चल रहीं थीं।
बृहस्पतिवार को दोपहर के लगभग 12 बजे वह अपने कमरे में गईं और दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गईं। जिस कुर्सी पर खड़े होकर फंदा लगा रहीं थीं उसके गिरने की आवाज सुनकर घर में काम कर रही पुत्रवधू शबनम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस हालत में सास को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर नीचे उतारा। इसके बाद गंभीर हालत में उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली नगर शंभूनाथ सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें