फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेंट व्यापारी पर जानलेवा हमला करते हुए दी धमकी

Thu, 18 Sep 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला चोंचा वनगांव निवासी पेंट व्यापारी मनीष कुमार ने आठ लोगों के खिलाफ पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मनीष कुमार ने बताया कि निधौली कलां रोड पर उमा भवानी पेंट्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि उनके घर की ओर जाने वाली गली में गुड्डू यादव ने अपनी एक बिल्डिंग अस्पताल के लिए डॉ. मोहन को किराए पर दी हुई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों के वाहन गली में खड़े होते हैं। इससे रास्ता बंद हो जाता है। अस्पताल संचालक डॉ. मोहन को वाहनों को गली में खड़ा करवाने से मना किया था।
इस पर डॉ. मोहन, वीपी, गुड्डू उर्फ अवधेश, देवेंद्र, प्रज्ज्वल यादव, रामू, शनि और कुमुदकांत ने हमला कर दिया। लात-घूसों और थप्पड़ों से पीटने लगे। जब बेटा कृष्णा बचाने आया तो उसको भी पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें