फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वोट कटवाने की साजिश का आरोप, कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का आह्वान

Fri, 06 Feb 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मलावन टोल प्लाजा पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करते सपाई। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सपाइयों ने मलावन टोल प्लाजा पर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार पीडीए समर्थित मतदाताओं के वोट फर्जी फॉर्म नंबर-7 भरवाकर कटवाने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अपील की कि किसी भी कीमत पर वोट कटने न दें। यदि अधिकारी शिकायत पर ध्यान न दें तो इसकी लिखित सूचना तत्काल प्रदेश कार्यालय भेजें।
श्यामलाल पाल ने कहा कि मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म नंबर-6 भरकर वोट अवश्य बनवाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से नौजवान, किसान व समाज के सभी वर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन

श्यामलाल पाल टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जहां उनका सपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वह सपा नेत्री राजकुमारी धनगर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जिले के अनेक सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी, महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, जसवीर सिंह यादव, अशरफ हुसैन, विनोद यादव, शराफत हुसैन काले, अरविंद बघेल, जहीर अहमद, प्रदीप यादव, पुष्पेंद्र धनगर, धीरेन्द्र सिंह, सतन शाक्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें