फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राज्य स्तरीय वॉलीबाल में प्रतिभा दिखाएंगी पावनी व अश्विनी

Fri, 06 Feb 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अश्वनी यादव
विज्ञापन
एटा। आगरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए जिले की दो बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी अलीगढ़ मंडल की टीम में शामिल होकर जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 10 फरवरी तक आगरा में होगा। प्रदेशभर की प्रतिभाशाली टीमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भाग लेंगी। बताया कि चयन प्रक्रिया में पावनी चौहान व अश्विनी यादव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्थान बनाया है। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से प्रशिक्षण ले रही हैं और लगातार बेहतर खेल दिखा रही हैं। चयनित खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का विश्वास जताया है। प्रशिक्षकों व अभिभावकों ने भी पावनी व अश्विनी को शुभकामनाएं दीं।

अश्वनी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें