सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंची। आरोप लगाया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, जब वह गर्भवती हो गई तो शादी करने से मना कर रहा है।
युवती ने बताया कि कॉलोनी का रहने वाले एक युवक से उसकी बातचीत होती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा। वह मान गई और इसके बाद युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। वह जब भी शादी करने की बात कहती तो टालमटोल करता। यौन शोषण के चलते वह तीन माह की गर्भवती हो चुकी है। अब युवक ने शादी करने से मना कर दिया है, जिस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही है। युवक ने जीवन बर्बाद कर दिया है। एसपी कार्यालय से कोतवाली पुलिस को भेज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।