फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साथी लेखपाल की बहाली पर तहसील सदर में लेखपालों ने दिया धरना

Tue, 19 Nov 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तहसील सदर के एक लेखपाल पर जाति प्रमाण पत्र के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा। शिकायत पर उसे निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को उसके समर्थन में सभी लेखपालों ने धरना दिया। साथ ही कार्य बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र यादव के नेतृत्व में लेखपाल तहसील सदर में एकत्र हुए। प्रांगण में धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल विकास कुमार को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। पिवारी के एक व्यक्ति ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। लगाए गए आधार कार्ड में पता गुड़गांव का था। गांव में पता किया तो जानकारी नहीं हो पाई। इस पर आवेदन को निरस्त कर दिया गया। जब गांव के और साक्ष्य दिए गए तो उसका प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
इसके बाद किसी ने डीएम को एक प्रार्थनापत्र देकर प्रमाण पत्र के लिए रुपये लेने का आरोप लगाया। जब आवेदक को तहसील बुलाकर जानकारी की गई तो उसने रुपये मांगे जाने से इन्कार कर दिया। स्टांप पेपर पर लिखित में यह बयान दिया। इसके बाद भी लेखपाल को बिना नोटिस दिए निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को धरना-प्रदर्शन के साथ ही लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रमोद कुमार, नीलम यादव, हरवेश कुमार, सुबोध कुमार, मोहित यादव, राधेश्याम आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखपालों का मंगलवार को कार्य बहिष्कार था। ऐसे में विभिन्न कार्यों से तहसील आए लोग परेशान हो गए। कोई प्रमाण पत्र को लेकर आया था। तो कोई पैमाइश के लिए लेखपालों के पास आया था।
गांव में खेत की पैमाइश का कार्य होना है। इसको लेकर लेखपाल के पास आए हैं, लेकिन यहां बता दिया गया कि कार्य बहिष्कार है। कोई सुन नहीं रहा है। -होरेलाल, फफोतू

फर्द चढ़ने को है, कई दिनों से तहसील आ रहे है। मंगलवार को बुलाया गया था, लेकिन अब यहां लेखपाल धरना दे रहे है। ऐसे में कार्य नहीं हो पा रहा है। -नरेश, सिंहपुर
लेखपालों को समझा दिया गया है, जिसके बाद वह काम करने को तैयार हो गए हैं। संबंधित लेखपाल का स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सत्य प्रकाश, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें