फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 12 Jan 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन (किसान) के प्रदे
विज्ञापन
जलेसर। फिरोजाबाद मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने आवागमन बंद कर दिया है। इसका विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों ने दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर से रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने पर आवागमन बंद कर दिया है। यहां से सिर्फ दोपहिया वाहनों के गुजरने की व्यवस्था है। इस मार्ग से कोसमा तीर्थ स्थल एवं आरोग्य धाम को रास्ता है। रास्ता बंद होने से कोसमा आने-जाने वालों एवं क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इससे लोगों में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था जल्द होने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें