फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में गला रेतकर युवक-युवती की हत्या, दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लड़की के परिजनों ने किया कत्ल

Mon, 12 Jan 2026 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवक-युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।  
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में युवक के परिजनों से पूछताछ करते एसएसपी श्याम नारायण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गांव गढ़िया सुहागपुर में रविवार देर रात युवक और युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक युवती से मिलने के लिए उसके घर आया था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख युवती के परिजन आपा खो बैठे और वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मामला जैथरा थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान दीपक (21) और शिवानी (21) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती से मिलने के लिए युवक रात को युवती के घर के पीछे स्थित एक घर में आया था। इसी दौरान युवती के परिजन ने इन दोनों को देख लिया। आवेश में आकर दोनों की हत्या कर दी।

घटना के बाद युवती के परिजन भयभीत हो गए और घर से भाग गए। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर इन लोगों को खेत से पकड़ लिया है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है। घटना के बाद गांव में कानून व्यवस्था के मद्देनजर सर्किल क्षेत्र का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कड़ी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें