एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव कुनावली में खेलते समय एक 4 वर्षीय बालक कूड़े में सुलग रही आग पर गिर गया। इसके कारण बुरी तरह झुलस गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है।
गांव कुनावली निवासी रवि कुमार ने बताया कि बेटा कृष्णकांत घर के बाहर खेलते-खेलते एक कूड़े के ढेर के पास पहुंच गया। उसमें किसी ने आग सुलगा दी, जिस पर गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया। वहीं दूसरी घटना में चाय गिरने से 2 वर्षीय बालिका झुलस गई। गांव हजरतपुर थाना मिरहची निवासी नीरज ने बताया की 2 वर्षीय बेटी तृषा खेलते समय चाय के पास पहुंच गई। केतली लुढ़कने से हाथ-पैर पर गर्म चाय गिरने से झुलस गई, मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद