फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पंजाब के किसानों की बिना शर्त नहीं हुई रिहाई तो होगा जेल भरो आंदोलन

Mon, 24 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए अ​खिल भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी - फोटो : नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए अ​खिल भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तीनों तहसीलों में पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। मांग की कि पंजाब के किसानों की बिना शर्त रिहाई की जाए, यदि रिहाई नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेबाल के नेतृत्व में लंबे समय से एमएसपी गारंटी कानून सहित किसानों की अन्य मांगे हैं। समाधान को लेकर पंजाब के किसान गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेबाल का लगभग 100 दिन से अधिक समय से आमरण अनशन जारी है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में भारत सरकार एवं किसान नेताओं के बीच सौहार्द पूर्ण तरीके से निरंतर वार्ता का दौर जारी था। इसी बीच पंजाब की सरकार ने अपनी पुलिस लगाकर के वार्ता कर लौट रहे किसानों की गिरफ्तारी करते हुए आंदोलन के लिए लगे मोर्चे को बुलडोजर द्वारा हटाने का घृणित प्रयास किया है। इससे देश भर के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के माध्यम से किसानों ने पंजाब के तमाम किसान नेता साथियों की बिना शर्त रिहाई की मांग करते की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार अन्नदाता सम्मान में नहीं झुकी और पंजाब सरकार ने अतिशीघ्र अगर किसान नेताओं की रिहाई नहीं की तो पूरे देश में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन सदर तहसील में नायब तहसीलदार सारस्वत अग्रवाल को दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह , अरविन्द शाक्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें