फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छह सड़कों के निर्माण के लिए 89.72 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के विकास के लिए छह सड़कों के निर्माण को 89.52 करोड़ रुपये का बजट मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया है। सड़कों के साथ ही जैथरा क्षेत्र के सर्रा गांव के पास दो लघु सेतु के निर्माण को 2.44 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। दोनों सेतु का निर्माण 1.22 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन



विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की पहल पर शासन से स्वीकृत सड़कों में जैथरा-दरियावगंज मार्ग है। 13.500 किमी लंबे मार्ग के निर्माण को 18.94 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पहरा-रुदायन मार्ग के चौड़ीकरण को 17.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अलीगंज से नवाबगंज मार्ग निर्माण के लिए 15.97 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। अलीगंज-कम्पिल मार्ग के लिए 13.88 करोड़ रुपये, गांव मसूलिया से नगला राम सिंह तक मार्ग निर्माण के लिए 1.44 करोड़ रुपये, नगला सिमरा से खरसुलिया मार्ग के लिए 3.22 करोड़ और सिमरई से अर्जुनई मार्ग के निर्माण को 2.50 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सड़कों के पांच वर्ष तक रखरखाव की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की रहेगी। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। सड़कों के निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन सुगम रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें