अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के होली मिलन समारोह का निमंत्रण देते आयोजक। सौ. से स्वयं
एटा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का 6 मार्च को होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक राजेश गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने आमंत्रणपत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की जाएंगी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र माहेश्वरी, जिला संगठन मंत्री प्रमोद गुप्ता, नगर संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, चेतन गुप्ता आदि मौजूद रहे।