फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में 80 फीसदी तक मैपिंग का काम हुआ पूरा

Tue, 09 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एसआईआर के तहत मतदाता मैपिंग अभियान और एएसडी मतदाताओं के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है। जिले में लगभग 80 फीसदी तक मैपिंग का आंकड़ा पहुंच चुका है।
विज्ञापन


मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाकर सबसे पहले डिजिटाइज करने में एटा प्रदेश के तीन जिलों में शामिल हो चुका है। इसमें करीब 2.35 लाख मतदाता अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक की श्रेणी में पाए गए थे। इन सभी मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ के अलावा अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को लगाकर कराया जा रहा है।

वहीं बीएलओ के स्तर से मतदाताओं की मैपिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। जिले में करीब 80 फीसदी तक मतदाताओं की मैपिंग कर ली गई है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि लक्ष्य लगभग इतना ही है, हालांकि समय के अनुसार मैपिंग पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें