फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी के 15 दिन बाद महिला ने लगाया फंदा

Tue, 09 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव मोइनुद्दीनपुर सिमराऊ में महिला की मौत के बाद पहुंचे सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह। संवा
विज्ञापन
जलेसर। गांव मोईनुद्दीनपुर सिमराऊ में मंगलवार को एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। ससुराल पक्ष के अनुसार बिना मर्जी के शादी होने से महिला खुश नहीं थी। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष के लोग भी आ गए और शव उठाने का विरोध किया।
विज्ञापन


गांव निवासी विनीत ने बताया कि 25 नवंबर को गांव पला थाना जमो जिला अलीगढ़ निवासी खुशबू (19) के साथ उसका विवाह हुआ था। घर में अभी तक विवाह की खुशी मनाई जा रही थी। हाथों में लगी मेहंदी तक नहीं छूटी थी कि मंगलवार को खुशबू फंदे से लटक गई। दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से उतारा, तब तक देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी तो सीओ, थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सबूत जुटाए। इस बीच पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने शव उठाने का विरोध किया। पुलिस के समझाने पर मान गए।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि ससुराल पक्ष के मुताबिक लड़की का विवाह बिना मर्जी के जबरन किया गया था। इसी वजह से वह खुश नहीं थी और अब तक दोनों के मध्य किसी प्रकार के शारीरिक संबंध भी नहीं बने थे। प्रथम दृष्ट्या जांच में खुदकुशी करना ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। मृतका के मायका पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें