फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंटर में ट्रक की टक्कर से महाकुंभ जा रहे 8 साधु घायल, हंगामा

Thu, 09 Jan 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर टकराए ट्रक व कैंटर।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक कैंटर में पीछे से ट्रक टकरा गया। कैंटर में बैठकर गाजियाबाद से महाकुंभ जा रहे 8 साधु घायल हो गए। इसके बाद अन्य साधु हंगामा करने लगे। साजिशन हादसा करने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शिवधाम थाना बेबसिटी जिला गाजियाबाद निवासी यति रामस्वरूप गिरी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ कैंटर के माध्यम से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। हम लोग गाजियाबाद के डासना मंदिर से गुरू यति नरसिंहानंद का आशीर्वाद लेकर धर्मसंसद में शामिल होने जा रहे थे। मलावन थाना क्षेत्र में गांव सेंथरी के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार रात सड़क किनारे वाहन खड़ा किया था। तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कैंटर में सवार मुझ सहित साधु सनोज शास्त्री, पवन रावत, अभयानंद, सिकंदरा, रमेश, वीरेंद्र और राय सिंह घायल हो गए।
इसके बाद साधुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ साधु सड़क पर लेट गए। आरोप लगाया कि इस्लामिक संगठन की ओर से यह हमला साजिशन कराया गया है। कहा कि पिछले दिनों हरिद्वार में धर्मसंसद होना था। उस समय हमारे गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद उसके आयोजक थे। तब इस्लामिक संगठनों ने उनको मारने वाले को 1600 करोड़ से अधिक का इनाम देने की घोषणा की। छोटे से एक देश ने 1000 करोड़ से अधिक का इनाम उनके ऊपर लगाया है। साजिश के तहत हमारे वाहन में टक्कर कराई गई है। जिससे कि हम लोग महाकुंभ में न पहुंच सकें। कार्रवाई के लिए उन्होंने कोतवाली नगर में तहरीर भी दी।
विज्ञापन

उपचार के बाद सभी साधुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जिस ट्रक ने टक्कर मारी, वो नोएडा की विप्रा इंटरनेशनल कंपनी में 25 वर्षों से लगा हुआ है। ट्रक मालिक प्रशांत जैन हैं। ट्रक सामान लेकर लखनऊ जा रहा था। प्रथम दृष्टया मामले की जांच में किसी इस्लामिक संगठन का संलिप्त होना नहीं पाया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। -श्याम नारायण सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें