फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस ने सराफ से लूट का किया खुलासा, 1 गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र में 10 दिन पूर्व जलेसर-हाथरस रोड स्थित ग्राम किसर्रा के पास एक सराफ के साथ लूट हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

30 दिसंबर की शाम किसर्रा के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। बाईपास रोड स्थित सरस्वती धाम कॉलोनी निवासी नरेंद्र उर्फ नन्ने से सोने व चांदी के आभूषणों का थैला लूट ले गए थे।
कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार राघव ने बताया कि जलेसर क्षेत्र व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया गया है। वारदात में शामिल राजवीर निवासी नगला भाव सिंह थाना सादाबाद जनपद हाथरस को बुधवार की रात जलेसर-सादाबाद रोड स्थित हाथरस मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व एक तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि प्रदीप पवार निवासी मसूरी थाना इंचौली जनपद मेरठ, अशोक उर्फ बाबा उर्फ रिंकू उर्फ बोस निवासी गिंदौली थाना इगलास जनपद अलीगढ़ तथा दो अज्ञात साथियों से मिलकर घटना को अंजाम दिया था। अन्य आराेपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें