फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धोखाधड़ी कर 5.75 लाख रुपये हड़पे

Thu, 18 Sep 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा रिजोर निवासी योगेश कुमार ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने धोखाधड़ी करते हुए 5.75 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं घर में आकर पत्नी को पीटा और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखे जेवरात और 50000 रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना रिजोर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में योगेश कुमार ने लिखा है कि आरोपी मनोज, अखिलेश, देवेंद्र यादव, गौरी, ऊषा देवी, संतोषी और दो अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी करते हुए 5.75 लाख रुपये ले लिए। मांगने पर गली-गलौज की और विरोध करने पर पीटा।
4 अगस्त को घर में घुसकर पत्नी श्यामा देवी को पीटा और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात और 50000 रुपये चोरी करके भाग गए। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें