नगला ख्याली में चारागाह की जमीन को कब्जामुक्त कराती राजस्व व पुलिस टीम।
- फोटो : नगला ख्याली में चारागाह की जमीन को कब्जामुक्त कराती राजस्व व पुलिस टीम।
एटा। मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला ख्याली में चारागाह की 40 बीघा जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया। मंगलवार को गांव में पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने अवैध कब्जा हटवाकर जमीन को मुक्त कराया।
गांव की मंजू चौहान ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि चारागाह की जमीन के साथ ही खेल मैदान की जमीन पर भी कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस पर एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ने टीम का गठन किया।
मंगलवार को तहसीलदार सदर संदीप सिंह, नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत, राजस्व निरीक्षक चेतराम वर्मा, लेखपाल राघवेंद्र सिंह, नरेश बाबू, अवनेंद्र कुमार वर्मा और विकास सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पैमाइश कर चिह्नांकन किया गया और अवैध रूप से किए गए कब्जे को मुक्त करा दिया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जा हटवाकर जमीन को नगला ख्याली में स्थित गोशाला के हरे चारे के लिए पशुपालन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।