फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की सांठगांठ से 28528 रुपये हुए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकुटपुर निवासी अंकित सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह गुड़गांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। उसका जलेसर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में एक बचत खाता संचालित है। सितंबर व अक्तूबर 2021 के वेतन की धनराशि जो कि 28528 रुपये थी उसने अपने बैंक खाते में जमा कर दी थी। जिसकी जमा पर्ची और बैंक का स्टेटमेंट उसके पास मौजूद है।
विज्ञापन

जब वह बैंक से पैसे निकालने पहुंचा तो उसके खाते में पैसे न होने की बात बैंककर्मी द्वारा कही गई। इस संबंध में बैंक शाखा में जानकारी की तो मालूम पड़ा है कि बैंक कर्मियों की सांठगांठ से उसके खाते में जमा किये गए रुपए उसके ही गांव के ही रहने वाली दूसरे व्यक्ति अंकित पुत्र गोपाल सिंह के खाते में ट्रांसफर किये गये। बैंक कर्मियों की सांठगांठ से हुए इस गोलमाल से परेशान पीड़ित अंकित द्वारा पुलिस कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें