कल्याणं करोति संस्था के द्वारा समाजसेवी रामबाबू माहेश्वरी की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन राजकोल्ड पर आयोजित किया गया। शिविर में दूसरे दिन भी मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराए। 203 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में मरीजों का पंजीकरण नेत्रों का परीक्षण किया गया। डा. शिवकुमार, डा. विजय गर्ग, डा. रिक्की मित्तल, डा. योगेश अग्रवाल ने मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया। इनमें 203 मरीज ऐसे पाए गए हैं जिनमें मोतियाबिंद पाया गया। उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित कर लिया गया। मरीजों का ऑपरेशन मथुरा में कल्याणं करोति द्वारा संचालित आई हॉस्पीटल में किया जाएगा। आयोजक शरद माहेश्वरी ने बताया कि जरुरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा परोपकार है। नेत्र परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मुकेश शर्मा एवं कल्याणं करोति से आरके वर्मा, दिनेश पाठ, रामचरण, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो प्रेषित है।