फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं रचनाओं से बांधा समां

Tue, 08 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय की बालिकाओं ने देश के महान कवियों की रचनाओं को प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन नीलिमा शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर काव्य गोष्ठी का उद्घाटन किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद काव्य रचनाओं का दौर शुरू हुआ। छात्राओं ने अमीर खुसरो, सूर, कबीर, रहीम, रसखान, मीरा, तुलसी, विहारी, महादेवी वर्मा, भारतेदु हरिशचंद्र, रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित दोहा, छंद, चौपाई, सोरठा आदि विधाओं की रचनाओं को प्रस्तुत किया। छात्रा अंजलि ने हठ कर बैठा चांद एक दिन माता से यह बोला, छात्रा अंजू ने में नीर भरी दुख की बदली, छात्रा मंजू ने भारत दुर्दशा देखी न जाए, छात्रा डौली ने मानुष हो तो वही रसखान आदि रचनाओं की प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति को सभी ने सराहा।
इस दौरान, दुर्गेश, रंजना मिश्रा, स्वाती शाक्य, बब्ली, जितेंद्र शाक्य, प्रेम किशोर, राहुल, सुनील आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रवीना दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें