फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे 1563 मरीज

Tue, 04 Jun 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो 1563 लोग उपचार के लिए जा पहुंचे। सर्वाधिक भीड़ मेडिसन विभाग में रही। इसके बाद त्वचा और नेत्र विभाग में मरीजों की भीड़ रही। सुबह से दोपहर तक भीड़ लगातार बनी रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी पड़ रही है, लोग गर्मी में उल्टी, दस्त के साथ बुखार पेट दर्द की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का आलम यह है कि ओपीडी खुलने से पहले ही लोगों की यहां भीड़ जमा हो जाती है। पर्चा काउंटर पर सुबह 8 बजे से पहले ही लाइन लग जाती है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो पर्चा काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग चुकी थी। इस दौरान दो कर्मचारियों द्वारा मरीज के पर्चे बनाना शुरू किए गए।
पर्चा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों के कमरों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। जैसे तैसे मरीजों ने चिकित्सकों को दिखाया इसके बाद उन्हें दवा काउंटर पर दवा के लिए लाइन लगानी पड़ी। मेडिसन विभाग में मरीजों को देख रहे डॉ. अंशुल यादव ने बताया सोमवार को 378 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें पेट दर्द के अलावा बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया लोग धूप में निकल रहे हैं। पानी कम पी रहे हैं। बाहर तला भुना खा रहे हैं। इससे वह बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी पड़ रही है ऐसे में लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए। कम से कम 4 लीटर पानी प्रत्येक व्यक्ति को 24 घंटे में पीना चाहिए। बाहर के और ज्यादा तले, मिर्च-मसाले वाले खाने से बचना चाहिए।
-
त्वचा पर पड़ रहे लाल दाने
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति ने बताया कि धूप व गर्मी से लोगो की त्वचा पर लाल दाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा दाद भी हो रही है। लोगों को साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सोमवार को 245 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। नेत्र विभाग में डॉ. अंजू ने बताया कि बाइक पर लोग चश्मे का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में गर्म हवा आंखों में लगती है। इससे आंख में पानी निकलने की समस्या के साथ लालामी भी आ रही है। सोमवार को 270 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें