शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में किशोरों के कोविड टीकाकरण के दौरान मौजूद डीएम अंकित अग्रवाल। संव?
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में 16 केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण सोमवार से शुरू किया गया। इस दौरान किशोरों में कहीं उत्साह तो कहीं झिझक नजर आई। हालांकि कुल मिलाकर लोगों ने इसे जरूरी बताते हुए सहजता से स्वीकार किया। कोरोना की मार झेल चुके लोग वैक्सीन का महत्व समझ रहे हैं। जिसके चलते लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए कतारों में घंटों इंतजार भी किया है। अभी तक 18 वर्ष से नीचे वालों को वैक्सीन की सुविधा नहीं थी।
सोमवार से 15 से 18 वर्ष वालों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया। केंद्रों पर पहुंचे किशोरों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी दिख रही थी। अधिकांश किशोरों में जोश था और वह टीकाकरण के लिए अपने हमउम्र दोस्तों के साथ बूथों पर पहुंचे। इस दौरान कुछ किशोरों में टीका लगवाने को लेकर झिझक भी थी। हालांकि टीका लगने के बाद उनकी झिझक दूर हो गई और वह अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करते देखे गए।