फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पैठ में बिके ढाई करोड़ के 1232 बकरे

विज्ञापन
जीटी रोड पर जल निगम की प्रयोगशाला के पास बकरों की पैठ में खरीद-फरोख्त के लिए पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। ईद-उल-अजहा से पहले शुक्रवार को जीटी रोड पर आखिरी बकरा बाजार शुक्रवार को लगाया गया। इसमें बकरे खरीदने के लिए खासी भीड़ रही। शाम तक करीब ढाई करोड़ रुपये के 1232 बकरों की खरीदारी की गई। यूं तो तमाम लोग कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद पहले ही कर चुके हैं जो उन्हें घरों में रखकर पाल रहे हैं। वहीं जो लोग अभी तक बकरे नहीं खरीद सके उनके लिए शुक्रवार को आखिरी मौका था। ईद 10 जुलाई की होनी है। शहर में जल निगम की प्रयोगशाला के पास ही पशु पैठ लगाई गई थी।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से ही यहां भीड़ होने लगी। तमाम पशुपालक अपने बकरों को लेकर पहुंच गए। जबकि बकरे खरीदने के लिए एटा के अलावा कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर और मेरठ तक लोग पहुंचे। सबसे ज्यादा मांग तोता परी और अजमेरी बकरों की रही। फिरोजाबाद के एक व्यापारी का तोता परी बकरा सर्वाधिक महंगा 1.23 लाख रुपये में बिका। मैनपुरी के व्यापारी का इसी नस्ल का बकरा 1.17 लाख रुपये में बिका। जबकि सामान्य बकरों की खरीद-फरोख्त 10 से 20 हजार रुपये में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें