फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर प्रवीण कुमार के घर में जबरन सेक्स, MMS

Thu, 04 Apr 2013 04:47 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर प्रवीण कुमार के फ्लैट में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को बंधक बनाकर अश्लील क्लिपिंग तैयार करने का मामला सामने आया है। उसे गन प्वाइंट पर लेकर टॉर्चर किया गया और शराब पिलाकर जबरन सेक्स संबंध बनवाया गया।
विज्ञापन


गंगानगर जी 17 निवासी कुंवरपाल सिंह सिंचाई विभाग मध्य गंग नहर में अधीक्षण अभियंता हैं और अलीगढ़ में तैनात हैं। 31 मार्च (रविवार) दोपहर दो बजे वे ब्रीफकेस लेकर ड्यूटी को रवाना हुए। कुंवरपाल सिंह ने बताया कि गंगानगर में सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान लाल शेवरले कार में मुल्तान नगर निवासी पुनीत चौधरी और माधवपुरम का संजय आया और बोले कि चलो बस स्टैंड छोड़ दें। पुनीत ठेकेदारी करता है, जिसे कुंवरपाल पहले से जानते थे। इस पर वो उनकी कार में बैठ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि पुनीत ने उनसे सिंचाई विभाग में काम दिलाने को कहा। इंकार करने पर पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। करीब चार घंटे तक शहर में घुमाते रहे और फिर दिल्ली रोड स्थित सुपरटेक फ्लैट नंबर बी 1012 में बंद कर दिया।

वहां पहले से दो लड़कियां मौजूद थीं। आरोप लगाया कि उन्हें आतंकित करके शराब पिलाई और सेक्स संबंध बनवाए। इसके बाद परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ की मांग की।

कुंवरपाल ने इतनी बड़ी रकम देने से इंकार किया, तो उनके ब्रीफकेस से चेक बुक निकालकर दस-दस लाख के पांच और एक लाख के  एक चेक पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए।

उनसे 26 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, मोबाइल फोन और लैपटॉप भी ले लिया। एक स्टांप पेपर पर लिखवाया कि मैंने विनय कुमार से 50 लाख रुपये उधार लिए थे, जो किश्तों में लौटा दूंगा।

इसके बाद एक अप्रैल की दोपहर ढाई बजे आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया। गंगानगर पहुंचने के बाद दो अप्रैल को कुंवरपाल ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बुधवार को डीआईजी और एसएसपी से मिले। इसके बाद इंचौली थाने पर आरोपी पुनीत चौधरी व संजय के अलावा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूट और रंगदारी वसूलने के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई।

एसपी देहात एमएम बेग का कहना है कि आरोपी और इंजीनियर एक दूसरे से परिचित हैं। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर विवेचना चल रही है। जांच पूरी होने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

उधर, प्रवीण कुमार के बड़े भाई विनय कुमार ने अश्लील एमएमएस के मामले से तो खुद को अंजान बताया। अलबत्ता इस बात की जरूर पुष्टि की है कि पुनीत चौधरी सुपरटेक में जिस फ्लैट में रह रहा है, वह प्रवीण कुमार का है। विनय के अनुसार प्रवीण ने फ्लैट को मामा के लड़के पुनीत को किराये पर दिया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें