काकोरी के गांव छंदोइया में क्रिकेट खेलने को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को बलरामपुर अस्पताल भेजा है।
दो दिन पहले भी हुई थी झड़प
पुलिस के मुताबिक, गांव छंदोइया में मोहम्मद फैयाज व हाजी मोहम्मद जमीर खां के परिवार के बीच दो दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में जमकर घमासान हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए।
मोहम्मद जमीर खां ने फैयाज, नियाज, हशमत अली, मेराज, कल्लू उर्फ जव्वाद, रिजवान, ऐराज, अजमत, अफजाल, निहाल, फरीद, मोहम्मद हसीब पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसका कहना है कि हमलावरों ने उसे व उसके भाई मोहम्मद सगीर, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद तैय्यब, मोहम्मद फारूख, महरूफ व पिता हाजी अब्दुल रउफ खां को घायल कर डाला।
वहीं फैयाज अली ने हाजी रउफ, मारूफ, फारूख, जमीर, मोहम्मद सगीर, ताहिर, तैय्यब, आमिर आदि पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करके उसे व उसके भाई नियाज, साथी जव्वाद, भतीजे कल्लू व अराफात को जख्मी करने की रिपोर्ट लिखाई।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में दो दिन पहले कहासुनी हुई थी और इसी की खुन्नस निकालने के लिए दोनों परिवार एक बार फिर भिड़ गए।