फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 17 Jul 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पहचान अंकित कुशवाहा (22) पुत्र हरेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंकित घर पर अचानक करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे सीएचसी लार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंच गई और परिवार वालों जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, मगर परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें