फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

पिंडी। लार थाना के रामनगर गाव में शनिवार को एक युवक का शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे गमछे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

रामनगर गांव निवासी नितिन कुमार (30) पुत्र सभानंद गोंड शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। शनिवार को जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की के रास्ते देखा तो नितिन कुमार छत के कुंडे में लगे पंखे के सहारे गमछे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नितिन दो भाई थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि फंदा लगाकर युवक की जान देने की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें