फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तिलक से लौट रहे युवक को घोंपा चाकू

Sun, 23 Feb 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। तिलक समारोह से लौट रहे एक युवक को सोमवार की देर रात अज्ञात युवको ने पेट मे चाकू घोप दिया। जिससे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। आवाज सुन दौड़े लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। विशाल कुशवाहा पुत्र दिनेश कुशवाहा लार थाना क्षेत्र के मटियारा जगदीश गांव में तिलक में गए थे। उधर से लौट रहे थे। अभी गांव के बाहर पहुंचे थे। तभी कुछ युवको ने दाहिने तरफ पेट मे चाकू घोप दिया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर हमलावरों की तलास में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें