फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया को मिली ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी की मेजबानी

Sun, 23 Feb 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से जिले को इसी माह ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता कराने की मेजबानी मिली है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26 फरवरी से दो मार्च तक इसका आयोजन होगा। इसमें कुल 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। सभी टीमों को दो पूल में रखा जाएगा। हर पूल में पांच-पांच टीमें रहेंगी और इन्हें आपस में भिड़ने का मौका मिलेगा। खेल विभाग के अधिकारी व जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

खेल निदेशालय ने इससे पहले 12 से 18 फरवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम को ओपन स्टेट आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी दी थी। इसके शानदार आयोजन के बाद अब निदेशालय ने जिला खेल कार्यालय को ओपेन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी है। यह प्रतियोगिता 26 फरवरी से दो मार्च तक रविंद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश भर की 10 टीमें शामिल होंगीं। प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर शामिल होंगे। इनके ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम परिसर में की जाएगी।
प्रतियोगिता में 10 टीमों को न्यौता भेजा गया है। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, आजमगढ़, सहारनपुर, रामपुर, बदायूं, अलीगढ़, बुलंदशहर, कुशीनगर, गाजीपुर और देवरिया की स्थानीय टीम प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए ग्राउंड को बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें