फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 03 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 30 मई को सेमरौना गांव में हुई मारपीट की घटना में घायल एक शख्स की सोमवार को मौत हो गई। मृतक अहलादपुर मरकड़ी गांव का निवासी है। उसका उपचार एम्स गोरखपुर में चल रहा था। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कराया गया। मामले में पुलिस पिटाई के दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अहलादपुर मरकड़ी गांव के रहने वाले रणविजय यादव 32 वर्ष पुत्र दिलीप यादव का 30 मई को सेमरौना गांव के तीन लोगों से विवाद हो गया। दोनों गांव के बीच बहने वाली बथुआ नदी को पार करके जाने के बाद कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमे रण विजय के सिर में गंभीर चोट लगी। घायल को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घर वाले उसका इलाज एम्स गोरखपुर में करा रहे थे। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम कराने को गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें