फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन है नहीं, चार लाख बकाए का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन है नहीं, चार लाख बकाए का नोटिस
विज्ञापन

करुअना। क्षेत्र के खुदियां मिश्र निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम सुंदर मिश्र के नाम बिजली विभाग ने तीन लाख 79 हजार 116 रुपये का बकाया बिल भेजा है। यही नहीं विभाग ने 2020 में आरसी भी जारी कर दी है। बिना कनेक्शन बिल देखकर श्याम सुंदर मिश्र हतप्रभ हैं।
विज्ञापन

खुदियां मिश्र गांव निवासी श्याम सुंदर मिश्र के नाम 12 जुलाई 2020 को विद्युत खंड कार्यालय से तीन लाख 79 हजार 116 रुपये बिल बकाया का नोटिस आया। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर के नाम न कोई भवन है और न ही उन्होंने बिजली का कनेक्शन लिया है। 24 दिसंबर 2020 को पैसा भुगतान न किए जाने पर विभाग की ओर से आरसी भी जारी कर दी गई। बिजली विभाग की यह कारगुजारी क्षेत्र में चर्चा का विषय है। श्याम सुंदर के दो पुत्र हैं। गांव रह रहे बड़े पुत्र के नाम से विद्युत कनेक्शन लिया गया है। इस संबंध में एसडीओ गनेश मिश्र ने बताया कि मीटिंग में हूं। जांच का विषय है। पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें