फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों की जांच पूरी कर एनएमसी की टीम रवाना, मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए हरी झंडी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों की जांच पूरी कर एनएमसी की टीम रवाना, मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए हरी झंडी का इंतजार
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की जांच के लिए आई एनएमसी (नेशनल मेडिकल कौंसिल) की टीम बृहस्पतिवार को लगभग चार घंटे तक अभिलेखों की जांच की। साथ ही मानक से संबंधित सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड कर दी। दोपहर बाद टीम के सदस्य रवाना हो गए। अब एनएमसी की हरी झंडी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
एनएमसी जांच के लिए महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरा के बाद से जोर-शोर से लगा था। बुधवार को सुबह एनएमसी की टीम पहुंची। दो सदस्यीय टीम में पांडिचेरी से प्रो. डॉ. कुशा कुमार साहा तथा रोहतक से प्रो. डॉ. प्रदीप गर्ग शामिल रहे। इसके बाद टीम के सदस्य जांच में जुट गए। देर शाम तक एक-एक बिंदु की बारीकी से जांच की और गोरखपुर चली गई। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे टीम मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन पहुंची। इसके बाद प्राचार्य कार्यालय में जाकर अभिलेखों को देखी तथा स्टैंड मानक को देखते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार की। टीम के सदस्यों ने चिकित्सा शिक्षक, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट, भवन, वार्ड के अलावा मानक के एक-एक बिंदु की जांच की। इसके बाद टीम के सदस्य सूचनाएं अपलोड करने में जुट गए। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे टीम कार्य समाप्त कर प्राचार्य कक्ष में पहुंची। इसके कुछ देर बाद टीम रवाना हो गई। टीम कुछ अभिलेख की कॉपी भी साथ ले गई। टीम के जाने के बाद मेडिकल कालेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। जांच के बाद टीम संतुष्ट दिखी। प्राचार्य के अलावा मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल के चिकित्सक तथा कर्मचारी तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षक सहित अन्य कर्मी मुश्तैद रहे
मेडिकल कॉलेज के शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी मुश्तैद रहे। एनएमसी टीम के सदस्य प्राचार्य कार्यालय में जांच में जुटे थे। वहीं प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट कांफ्रेंस हाल में डटे रहे। यहां डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. संजय भट्ट, शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एनएमसी टीम के सदस्यों ने किया पौधारोपण
बृहस्पतिवार को सुबह एनएमसी टीम मेडिकल कालेज पहुंची। इसके बाद टीम में शामिल प्रो. डॉ. कुशा कुमार साहा व प्रो. डॉ. प्रदीप गर्ग ने प्रशासनिक भवन परिसर में पौधरोपण किया। दोनों सदस्यों ने महोगनी का पौधा लगाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा, डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा, उमेश मिश्रा, पर्यावरण प्रहरी विजयेंद्र राय लबली, विनय उर्फ बाबू राय, डीके सिंह, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएमसी की टीम की जांच पूरी हो गई है। मेडिकल कॉलेज में तैयारी की गई थी। टीम मानक से संबंधित बिंदुओं की जांच की। अब टीम अपनी रिपोर्ट देगी। -डॉ. एएम वर्मा, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें