फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा निर्मित 66 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा निर्मित 66 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

घर में छुपा कर रखी गई थी, चोरी की बाइक भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। घर में छुपाकर हरियाणा से लाकर रखी गई 66 पेटी शराब पुलिस ने बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह शराब बिहार भेजने की तैयारी थी।
शुक्रवार सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि पकहा गांव के दक्षिण एक मकान में बिहार तस्करी के लिए अंग्रेजी शराब लाकर छुपायी गई है। पुलिस ने पकहां गांव में बने पिंटू शाही के घोठे पर छापा मारकर मकान से 66 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। इसके साथ में बरियारपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक भी बरामद हुई। इसी बाइक से बिहार में शराब की तस्करी की जा रही थी। वहीं पुलिस ने मौके से पिंटू शाही को गिरफ्तार कर लिया। पिंटू की निशानदेही पर उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने पकहां पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना नाम नित्यानंद उर्फ बबलू मिश्रा व शिवजी शुक्ला निवासी मिश्रवली थाना कटया बिहार बताया। बरामद बाइक छह माह पूर्व बरियापुर थाना के महुआडीह चौराहे से चोरी हुई थी। बाइक बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी की बताई जा रही है। थाना प्रभारी नरेन्द्र राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शराब बरामद की गई है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आलू लदे वाहन में छिपाकर लाई गई थी शराब
बघौचघाट। हरियाणा से आलू लदी डीसीएम में छिपाकर शराब तस्करों ने लाया था। जिससे महंगे दामों पर बिहार में भेजने की तैयारी थी। पुलिस सूत्रों की माने तो तस्कर काफी दिनों से सक्रिय थे। बिहार के पंचायत चुनाव में शराब की खेप भेज चुके है। जिसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। पकड़े जाने पर आरोपितों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें