फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

Mon, 18 Aug 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के चौवरिया पट्टी गांव में शनिवार की सुबह ईंट की दीवार के गिरने से उससे दबकर अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां रविवार को मौत हो गई। हादसे से परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्रीमती देवी (57) पत्नी स्वर्गीय रामाशीष प्रसाद शनिवार को घर पर ईंटों और कैटरैन के पास काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई और वह मलबे के नीचे दब गईं। परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें