फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने रेलवे कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने रेलवे कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर छापा मारा
विज्ञापन

बरहज। स्थानीय रेलवे कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर बुधवार को गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इससे परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। रिजर्वेशन टिकट के लिए कतार में खड़े कुछ लोगों की टीम के सदस्यों से झड़प होने की भी बात सामने आई है। टीम ने अभिलेखों आदि की जांच की।
विज्ञापन

गोरखपुर की पांच सदस्यीय विजिलेंस टीम करीब साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम के सदस्यों के आने की भनक लगते ही हड़कंप मच गया। जांच टीम के सदस्यों ने कैश रजिस्टर, बुकिंग टिकट आदि की जांच की। एडाप्टर खराब होने के कारण तत्काल टिकट नहीं बन पाया था। स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार, खिड़की पर रिजर्वेशन के लिए कतार में खड़े बुलंदशहर के बुद्धांत नगर निवासी एक व्यक्ति तथा महेन के एक व्यक्ति को विजिलेंस टीम ने संदेह के आधार पर दबोच लिया, जिससे नोकझोंक की स्थिति हो गई थी। बाद में आईडी आदि चेक करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। इस संबंध में आरक्षण लिपिक वीरबहादुर यादव ने बताया कि गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें