फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की हत्या पर हंगामा...शव रोककर लगाया जाम

Thu, 04 Sep 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मौके पर पहुंची एसडीएम को मांगों का ज्ञापन देती पत्नी रेखा,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट/सुतावर। भूजा की दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राजू पाल की मंगलवार की रात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
वारदात से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जा रही एंबुलेंस को गांव के पास रामजानकी मार्ग पर खड़ी कर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कहकर सड़क जाम कर दिया।
जाम के चलते वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा कर सड़क से हटाने की कोशिश की। आधे घंटे बाद लोग सड़क से हटे।
लार क्षेत्र के मेहरौना घाट निवासी 25 वर्षीय राजू पाल कस्बे में एक शराब की दुकान के पास भूजा का ठेला लगाता था। मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर लौट रहा था। आरोप है कि इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वहीं पुलिस शव को पीएम के लिए भेज अज्ञात बदमाशों की तालस में जुट गई। देर शाम तक घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस बात से नाराज परिजन व ग्रामीण बृहस्पतिवार की शाम शव वाली एम्बुलेंस को रामजानकी मार्ग पर खड़ी करा दिया।
लोग बदमाशों की गिरफ्तारी की तत्काल मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गोपाल प्रसाद, एसओ महेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
सड़क से हटने के बाद मृतक के घर जाकर शव को दरवाजे पर रख पत्नी को नौकरी व आर्थिक मदद की लिखित मांग करने लगे। मौके पर पहुंची एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को मृतक की पत्नी रेखा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर बच्चों की परवरिश और भरण पोषण सौंपा।
एसडीएम के आश्वासन पर राजू के परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था। उधर एहतियात के तौर पर सलेमपुर सर्किल क्षेत्र के खुखुंदू, बरियारपुर, सलेमपुर कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर जमी रही।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात स्थल पहुंचे एसपी निरीक्षण कर जल्द खुलासे का दिया निर्देश : मेहरौनाघाट/सुतावर। लार थाना क्षेत्र के मेहरौनाघाट निवासी 25 वर्षीय राजू पाल की अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई हत्या के मामले में बड़े भाई रामजीत पाल की तहरीर के आधार पर देर रात पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।बुधवार को पहुंचे एसपी विक्रांत वीर ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर मातहतों से जानकारी जुटाई। इसके मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किया। एसपी ने एसओजी व पुलिस टीम को जल्द घटना के खुलासे का निर्देश दिया। उधर बदमाशों की तलाश में पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी की।
हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली। हत्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने जल्द घटना के खुलासे की मांग की है।
लार थाना क्षेत्र के मेहरौना घाट निवासी राजू पाल घर से कुछ दूर एक शराब भट्ठी के समीप भुजा की दुकान लगाते थे। रोज की तरह घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। दोपहर बाद एसपी विक्रांत वीर मौके पर पहुंच वारदात स्थल सहित आस पास के स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया।
इसके बाद एसओ और सीओ से बात कर जानकारी जुटाई। यहां से राजू के घर पहुंच परिजनों से बात की। इस दौरान परिजनों ने किसी से कोई रंजिश नहीं होने की बात कही।इसके बाद पुलिस ने शराब भट्ठी पहुंच दुकान पर मौजूद लोगों से पूछ ताछ किया।
इसके बाद दुकान पर लगे फुटेज को खंगाला। इसके अलावा मेहरौना और एक पास के गांव के घरों में लगे फुटेज को निकला।
इसके अलावा बदमाशों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है। उधर एसपी द्वारा गठित टीम देर शाम गुठनी थाना क्षेत्र पहुंच बदमाशों की तालस कर रही है।
विज्ञापन

किसी से नहीं है दुश्मनी फिर क्यों कर दी मेरे भाई की हत्या : बड़े भाई रामजीत पाल छोटे भाई की हत्या से आहत थे। वह लोगों से चीखते हुए कह रहे थे कि हमारे परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। फिर किसने मेरे भाई की हत्या कर दी। इस पर मौजूद लोगों ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें