फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 27 तक मांगी गई स्कूलों से सुविधा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : 27 तक मांगी गई स्कूलों से सुविधा की जानकारी
विज्ञापन

अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू, स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट पर देनी है सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों से वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है।
जिले के सभी 544 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याें को 27 नवंबर तक उपलब्ध आधारभूत व्यवस्थाओं की सूचना बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट upmsp.edu पर अपलोड करनी है। इस के बाद ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद द्वारा मांगी गई सूचना में अवस्थापना संबंधी सुविधाएं एवं भौतिक संसाधन युक्त विभिन्न आधारभूत सूचनाओं को जैसे वायस रिकॉर्डर युक्त दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा, राउटर, डीवीआर,शुद्ध पेयजल, छात्राओं के अलग शौचालय, अग्निशमन संसाधन, मुख्य मार्ग से संपर्क मार्ग की दूरी, स्थाई बिजली व्यवस्था एवं संपूर्ण कंप्यूटर सिस्टम एवं दो ऑपरेटर सहित अन्य सूचनाएं प्रधानाचार्य को देनी होगी। दी गई सूचनाओं का सत्यापन डीएम द्वारा गठित टीम करेगी। इसके बाद ही सूचनाओं को अपडेट किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके गुप्ता ने बताया कि 27 नवंबर तक जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए बोर्ड से मांगी गई सूचनाओं को ऑनलाइन अपडेट करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें