फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पेंट बेचने के आरोप में दो दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली पेंट बेचने के आरोप में दो दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरी बाजार। कस्बे के पुराने बस स्टेशन के पास मंगलवार की शाम पेंट कंपनी के अफसरों की अगुवाई में पुलिस ने छापामार कर दो दुकानों से लगभग तीस हजार का नकली पेंट बरामद किया है। पुलिस ने नकली कारोबारियों को हिरासत में ले लिया है। कंपनी के अफसर की तहरीर पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट तथा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कंपनी को कुछ दिनों पूर्व यह सूचना मिली थी कि गौरी बाजार कस्बे में नकली पेंट तथा सीमेंट धड़ल्ले से बिक रहा है। कंपनी के अधिकारी पंकज सिंह कुछ अन्य सहयोगियों एवं पुलिस के साथ गौरी बाजार कस्बे के पुरानी बस स्टेशन के समीप निगम पेंट हाउस तथा शुभम पेंट की दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दोनों दुकानों से 60 लीटर से अधिक नकली पेंट बरामद किया गया। पुलिस ने निगम पेंट हाउस के मालिक प्रिंस निगम तथा दूसरी दुकान के शुभम निगम को हिरासत में ले लिया। मौके से बरामद नकली पेंट को अपने कब्जे में ले लिया। एसएसआई महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नकली पेंट के कारोबारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें