फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एक संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार के दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एक संदिग्ध
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बुखार से पीड़ित भर्ती दो मरीजों की जांच में डेेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि बुखार से पीड़ित एक युवक को रविवार को भर्ती कराया गया। उसे डेंगू से पीड़ित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उसकी एलाइजा जांच कराई जाएगी। तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। बुखार पीड़ित लोगों के लिए जिला अस्पताल में इंतजाम किया गया है। बुखार से पीड़ित शहर के राघव नगर में रह रहे वाराणसी जनपद के पांडेयपुर निवासी सुजीत रघुवंशी 27 पुत्र मोहन सिंह को बुखार से पीड़ित होने पर शनिवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। एलाइजा जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वार्ड में भर्ती अमरजी 17 पुत्र रामभरोसा प्रसाद निवासी केसरपुर की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर खामपार थाना क्षेत्र के चकिया कोठी निवासी शिवम 19 पुत्र जवाहर लाल यादव मंगलवार को बुखार से पीड़ित हो गया। न्यू पीएचसी चकिया में इलाज कराया। शनिवार को जांच कराने के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम को उसे भी आलसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उसे डेंगू से पीड़ित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अभी उसकी एलाइजा जांच नहीं हुई है। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो लोगों की एलाइजा जांच रिपोर्ट आई है। बुखार से पीड़ित एक और मरीज भर्ती किया गया है। उसकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें