फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ननिहाल आए दो सगे मासूम भाई पोखरे में डूबे, मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मासूम ननिहाल पहुंचे लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन



- मईल क्षेत्र में हुआ हादसा, गर्मी की छुट्टी में मां के साथ ननिहाल आए थे बच्चे


संवाद न्यूज एजेंसी
मईल (देवरिया)। गर्मी की छुट्टी में ननिहाल आए दो सगे मासूम भाइयों की मंगलवार को पोखरे में डूबकर मौत हो गई। मईल क्षेत्र के बगही गांव में हादसे के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर स्थित पोखरा सूखा हुआ था, दो दिन पहले गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए उसमें पानी भरा गया था।
जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी रामबली यादव की बेटी रीना की शादी क्षेत्र के ही नरियांव गांव निवासी अरुण यादव से हुई है। रीना ने बताया कि बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने पर पिछले हफ्ते सोमवार को वह दोनों बेटों अनुराग (7), अंकित (6) और तीन साल की बेटी को लेकर मायके आई थी। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अनुराग और अंकित खेलते हुए गांव के बाहर पोखरे में नहाने चले गए। काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो रीना उन्हें तलाशने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पड़ोस के एक लड़के ने पोखरे में अंकित को उतराया देखा। गांव के अन्य लोगों के साथ रीना भी पोखरे के पास पहुंची। उसने मौजूद लोगों को बताया कि उसके दोनों बेटे एक साथ घर से निकले थे। ग्रामीणों ने पोखरे में खोजना शुरू किया तो अनुराग भी डूबा मिला। दोनों को पीएचसी भागलपुर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें