फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या घटी, दो नए पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या घटी, दो नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बृहस्पतिवार को मात्र दो पॉजिटिव केस मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 34 रह गई है। शहर के एक मोहल्ला का व्यक्ति दो दिन से खांसी से पीड़ित है। जांच में वह संक्रमित मिले। परिवार में छह सदस्य हैं। विकास खंड बरहज के एक व्यक्ति ने बुखार होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। उनके परिवार में दो लोग हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 22612 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 22348 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 19 लोगों का उपचार होम आइसोलशन में चल रहा है। होम आइसोलेशन में रहकर दस लोग बृहस्पतिवार को स्वस्थ हो गए। दूसरे जिलों के 15 लोगों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1159 लोगों की जांच की गई। इसमें 640 एंटीजन तथा 519 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। दो पॉजिटिव केस मिले हैं। पॉजिटिव केस के बदले 4,53,808 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें