फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

भाटपार रानी। थाना के ग्राम भिंडा मिश्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर और कपड़े उठा ले गए। घटना की जानकारी मकान मालिक को शनिवार की रात उस समय हुई जब वे एक सप्ताह बाद पत्नी का इलाज कराकर घर पहुंचे। उन्होंने रविवार को तहरीर दी।
ग्राम भिंडा मिश्र निवासी वाचस्पति मिश्रा एक सप्ताह पूर्व पत्नी का इलाज कराने के लिए गोरखपुर कैंसर अस्पताल गए थे। घर पर कोई नहीं था। शनिवार की रात करीब 9 बजे जब वे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा और अंदर के कमरों का ताला टूटा था। चोर अंदर के कमरे में रखे बक्से और ट्रंक से सारा सामान, गहने व कपड़े उठा ले गए हैं। सामान तितर-बितर पड़ा है। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल में ताला तोड़कर चोरी
बरहज। सिसई गुलाब राय स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है कि शुक्रवार को स्कूल बंद होने के बाद किचन में ताला बंद कर दिया गया। अगले दिन सुबह स्कूल खुलने पर किचन में बड़े ताले की जगह छोटा ताला लटका हुआ था। रोशनदान के रास्ते कमरे में झांकने पर गैस सिलिंडर और अन्य सामान गायब थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

चोरी का मुकदमा दर्ज
देवरिया। शहर के भुजौली कालोनी के बुद्ध विहार निवासी आशीष राव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। एक सप्ताह पहले दिनदहाड़े चोरों ने करीब दस लाख रुपए का जेवर चुरा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें