फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पशु तस्कर गिरफ्तार, 24 पशु मुक्त, पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पशु तस्कर गिरफ्तार, 24 पशु मुक्त, पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे
विज्ञापन

भाटपार रानी। पुलिस ने रविवार तड़के करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया चौराहे पर गश्त के दौरान ट्रक से पश्चिम बंगाल ले जा रहे 24 पशुओं को मुक्त कराया और ट्रक चालक सहित चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भाटपार रानी थाना के फुलवरिया चौराहे पर रविवार को तड़के एसएसआई जितेंद्र तिवारी हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक बड़े ट्रक में कुछ गोवंशीय पशु भरकर तस्कर उसे बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं। पुलिस मुस्तैद हो गई तथा वाहनों को चेकिंग करने लगी ।इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को जब पुलिस ने रोका तो चालक व उसमें सवार तीन पशु तस्कर उतरकर अंधेरे में भागने लगे। पुलिस उन्हें दौड़ाकर धर दबोच और ट्रक को थाने ले आई व पूछताछ में जुट गई। ट्रक में 10 बैल तथा 14 गायें हैं। तस्करों ने बताया कि वे जौनपुर से बिहार होते उन्हें पश्चिम बंगाल स्लॉटर हाउस ले जा रहे थे। पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान मोहम्मद तालिब, अबरार अहमद ,शौकत अली निवासी गांव ग्राम पटैला, थाना खुटहन जिला जौनपुर तथा चालक इंदल निवासी ग्राम मदरपुर थाना स्वरपतहा जिला जौनपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि तस्करों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें